Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
13-Mar-2020 03:44 PM
By amit kumar
BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेतिया पहुंचे हैं। वाल्मीकि नगर के दिवंगत सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो की श्रद्धांजलि और सर्वधर्म प्रार्थना सभा में वे शामिल हुए हैं।दिवंगत सांसद को उनके पैतृक गांव पकड़िया बहोरनपुर में पहुंच कर सीएम ने श्रद्धाजंलि दी है। सीएम नीतीश कुमार के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी पहुंचे हैं ।
सीएम नीतीश कुमार दिवंगत सांसद वैद्यनाथ महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए हैं।बता दें कि वाल्मिकीनगर सीट से सांसद रहे वैद्यनाथ महतो का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।बिहार के वाल्मीकिनगर से जनता दल (युनाइटेड) के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का पिछले 28 फरवरी की शाम निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे। दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्होनें इलाज के दौरान आखिरी सांस ली।
वाल्मीकि नगर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने 3,54,616 वोटों से जीत दर्ज की थी। महतो को कुल 6,02,660 वोट हासिल हुए थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शाश्वत केदार को 2,48,044 मत मिले थे।जिला सहकारिता बैंक में कैशियर के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाले स्वर्गीय महतो नौतन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहते नीतीश कुमार के पहले मुख्यमंत्रित्व काल में सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री बने थे। 2009, 2014 व 2019 में वाल्मीकिनगर से सांसद का चुनाव लड़ा। लेकिन, 2014 के चुनाव में भाजपा व जदयू का गठबंधन टूट जाने के दौरान उन्हें भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र दुबे के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।