धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
12-Dec-2023 09:48 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बेतिया का है जहां मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आरटीआई कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है।
मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के बनकट पुरैना वार्ड नंबर 2 के पासी टोली निवासी आरटीआई कार्यकर्ता महमद हारून के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जा रहा है कि मृतक आरटीआई कार्यकर्ता अहमद हारून सीओ, बीडीओ और पुलिस विभाग के खिलाफ सूचना के अधिकार के तहत आवेदन दिया करता था। वही भू-माफिया के खिलाफ भी सूचना के अधिकार के माध्यम से जानकारी मांगा करते थे। उनके घर की माली हालत ठीक नहीं थी। दो लड़कों में एक की मौत पहले ही हो चुकी थी।
महमद हारून समाज सुधार जागरूकता सेनानी नामक संस्था चलाते थे। उक्त संस्था में गरीबों के कल्याण के कार्य के साथ-साथ पैसा जमा करने का भी काम किया जाता था। पूर्व में भी उनके साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पिटाई के दौरान उनका पैर टूट गया था और आज दिनदहाड़े चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।