ब्रेकिंग न्यूज़

ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज

Home / news / पान बेचने वाले की बेटी बनी बिहार टॉपर, गरीब पिता की आंखों से...

पान बेचने वाले की बेटी बनी बिहार टॉपर, गरीब पिता की आंखों से निकले आंसू, बोले- बेटी का हर सपना पूरा करेंगे

26-Mar-2021 07:00 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : शुक्रवार को बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया. सबसे बड़ी ख़ुशी की बात ये है कि इसबार आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कों को पछाड़ते हुए बेटियों ने अपने मां-बाप का नाम रोशन कर दिया है. पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया की रहने वाली शिवानी कुमारी ने कॉमर्स में टॉप किया है. काफी गरीब परिवार से आने वाली शिवानी के पिता पान बेचते हैं.


बेतिया के चनपटिया की रहने वाली शिवानी कुमारी को पूरे बिहार में पांचवा स्थान मिला है. शिवानी ने 500 में 465 अंक लाकर कॉमर्स स्टेट टॉपरों में पांचवा स्थान हासिल किया है. रिजल्ट जारी होने के बाद शिवानी को बधाई देनेवालों का तांता लगा है. शिवानी के पिता संजय प्रसाद उर्फ मुन्ना एक पान दुकानदार हैं, जबकि मां अनिता देवी गृहिणी हैं. इन दोनों ने दिन रात मेहनत कर अपनी बेटी को पढ़ाया है. शुक्रवार को जैसे ही इन्होने सुना कि इनकी बेटी ने पूरे बिहार में पांचवा स्थान हासिल किया है. इनकी आंखों से ख़ुशी के आंसू निकलने लगे. 


news image


पान बेचने वाले शिवानी के पिता संजय प्रसाद उर्फ मुन्ना ने बताया कि उनकी बेटी ने देश भर में उनका नाम रोशन किया है. वह अपनी बेटी को और भी अच्छे संस्थान में पढ़ने के लिए भेजेंगे. वह अपनी बेटी के हर एक सपने को पूरा करेंगे और उसकी पढ़ाई के बीच में कभी भी गरीबी को रोड़ा नहीं बनने देंगे. उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है. 


news image


फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कॉमर्स टॉपर शिवानी ने बताया कि वह आगे और भी ज्यादा मेहनत करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं. वह किसी भी हाल में अपने सपने को पूरा करेंगी. उन्होंने कहा कि वह स्टेट टॉपर बनने पर काफी खुश हैं. 


news image


शिवानी की मां अनिता देवी ने कहा कि शिवानी गुलाब मेमोरियल कॉलेज बेतिया की छात्रा हैं. उनकी बेटी घर के सारे कामकाज करने के साथ-साथ पढ़ाई भी मन लगाकर करती थी. घर का काम करने के बाद शिवानी देर रात 1-2 बजे तक पढ़ाई करती रहती थी. ठंड के दिनों में भी शिवानी ने देर रात तक अलाव के पास बैठकर पढ़ाई की और आज वह स्टेट टॉपर बनी.