BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
18-Feb-2022 08:46 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : बेतिया स्थित GMCH में 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। जिससे यहां भर्ती मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को इलाज के अभाव में दो मरीजों की मौत हो गई।
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। नौतन के वीरेंद्र बैठा की पत्नी ने आरोप लगाया कि इलाज नहीं होने के कारण उनके नवजात बच्चे की मौत हो गई है। वीरेंद्र बैठा की पत्नी रानी देवी ने बताया कि गुरुवार के दिन नौतन पीएचसी में बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की तबीयत ठीक नहीं होने पर जीएमसीएच के शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई।
वहीं एक अन्य मरीज अनिल कुमार सिंह की आईसीयू में इलाज के अभाव में मौत हो गई है। आईसीयू में मृत पड़े अनिल सिंह का शव घंटों पड़ा रहा और परिजन घंटो परेशान रहे। मृतक मरीज के शरीर से मेडिकल किट नही निकलने के कारण परिजन काफी परेशान दिखे। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुबह में दवा देने के बाद कोई भी मेडिकल स्टाफ मरीज को देखने नहीं आया। मरीज को इलाज नहीं किया गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
बताते चलें कि बीते गुरुवार को एमबीबीएस इंटर्न छात्र और जीएनएम के बीच जमकर मारपीट हुई थी। उसके बाद सभी जीएनएम स्टाफ हड़ताल पर चले गए हैं और अस्पताल के गेट पर धरना पर बैठ गए हैं। धरना दे रहे जीएनएम स्टाफ की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। हड़ताल के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिससे मरीजों का ठीक ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है।