ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बेतिया में ऑटो ड्राइवर को शादीशुदा औरत से हुआ प्यार, पंचायत ने दिया...

बेतिया में ऑटो ड्राइवर को शादीशुदा औरत से हुआ प्यार, पंचायत ने दिया पेड़ से बांधकर पीटने का फरमान

06-Sep-2019 09:23 PM

By 7

BETTIAH : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. लव अफेयर से जुड़ा ताजा मामला बेतिया का है. जहां एक ऑटो ड्राइवर को शादीशुदा औरत से प्यार हो गया. दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें होनी लगी. दोनों के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत से इसकी शिकायत की. उसके बाद पंचायत ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटने का फरमान सुना दिया. दोनों की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पूरी घटना जिले के चनपटिया थाना इलाके की है. जहां गीधा पंचायत के बरोहिया टोला में प्रेमी जोड़े को भरी पंचायत में बांध कर पिटाई की गई. बताया जा रहा है कि बरोहिया टोला के एक ऑटो ड्राइवर को गांव की एक महिला से प्यार हो गया था. दोनों के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल वायरल हो गया. आडियो वायरल होते हीं दो पक्षों के बीच तनाव हो गया था. जिसको देखते हुए ग्रामीणो ने पंचायत बुलाई. ग्रामीण और पांचों ने सरेआम दोनों की पिटाई का फरमान जारी कर दिया. फरमान जारी होते ही सरपंच के पति अजय ठाकुर आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर पीटने लगे. आरोपी महिला की पिटाई के लिए एक महिला को बुलाया गया. जिसके बाद गांव की ही एक वृद्ध महिला ने आरोपी महिला की चप्पल से पिटाई की. इस पूरे मामले का किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब यह वीडियो पुलिस के हाथ लगी तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की. चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा फौरन कार्रवाई करते हुए सरपंच के पति अजय ठाकुर और एक ग्रामीण नगीना यादव को गिरफ्तार कर लिया. बेतिया से अमित कुमार की रिपोर्ट