बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
05-Mar-2022 10:24 PM
By Alok
BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है तो वही 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है। घटना बेतिया लोरिया मुख्य मार्ग सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के जिनवालिया के पास की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोलेरो और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में बोलेरो के ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि बोलेरो पर सवार करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक युवक और पांच बच्चे शामिल हैं।
जिन्हें इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच में एडमिट किया गया है। वही घायल राजेश साह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। वही इस हादसे में 5 बच्चों की भी हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि नरकटियागंज के हरदिया देवराज से मोतिहारी के तुरकौलिया गाँव मे बरात गया था वापस लौटने के क्रम सिरसिया ओपी थाना क्षेत्र के जीनबलिया चौक पर ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर हो गई जिसमे बोलेरो के ड्राइवर कि मौत हो गई और 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही बच्चे के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच घायल सभी व्यक्तियों को बेतिया जीएमसीएच इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने बोलेरो चालक को मृत घोषित कर दी और घायल राजेश शाह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
घायलों में रिंकी कुमारी उम्र 13 वर्ष, पिंकी कुमारी उम्र 11 वर्ष, प्रियंका कुमारी उम्र 9 वर्ष, शिवानी कुमारी 7 उम्र वर्ष, और देव कुमार उम्र 8 वर्ष शामिल हैं। सभी का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है की गंभीर चोट आने से नागेंद्र शर्मा की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है वही सभी बच्चियों का गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज किया जा रहा है।