ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बेतिया में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, ATM-सिम कार्ड-मोबाइल सहित 7.10 लाख कैश बरामद

30-Jun-2024 10:20 PM

By First Bihar

BETTIAH: साइबर अपराधियों के खिलाफ बेतिया में पुलिस ने कार्रवाई की है। बेतिया पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एटीएम, सिम कार्ड, मोबाइल सहित 7 लाख 10 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। 


सदर एसडीओ विवेक दीप ने इस बात की जानकारी दी है। बताया कि मझौलिया थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि जौकटिया में कुख्यात फ्रॉड मिंटू आलम उर्फ अबरार व इम्तियाज आलम मिलकर फर्जी ATM फर्जी मोबाइल व सिम कार्ड के साथ लगातार साईबर ठगी का काम कर रहें हैं। साईबर ठगी करके लाखों रुपये अर्जित कर रखे हैं।


 उक्त सूचना को वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए जौकटिया स्तिथ मिंटू आलम के घर की घेराबंदी करते हुए मिंटू आलम उर्फ अबरार को झोला लेकर भागते हुए पकड़ा गया। झोला की तलाशी लेने पर बरामद झोले से विभिन्न कम्पनी के मोबाइल फ़ोन, सिम कार्ड,ATM बरामद किया गया। वहीं उसकी निशानदेही पर इम्तियाज आलम को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 5 मोबाइल फ़ोन,5 ATM कार्ड सहित 7 लाख 10 हज़ार रूपए बरामद किया गया। इस मामले में मखौलिया थाने में आईo टीo एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट