धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
09-Jun-2022 08:55 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: बेतिया में आधा दर्जन थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है। अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उद्धेश्य से ऐसा किया गया है। जिन थानों में थानेदार का पद रिक्त था वहां थानाध्यक्ष को पदस्थापित किया गया है। टेक्निकल सेल में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार को बलथर थाने का थानेदार बनाया गया है।
बता दें कि बलथर थाना में थानाध्यक्ष का पद रिक्त था इसलिए इसकी जिम्मेदारी बेतिया जिला आसूचना इकाई के अरविंद कुमार को दी गयी है। इसके साथ ही 5 अन्य थानेदारों को भी जिम्मेदारी दी गयी है। पुलिस अवर निरीक्षक प्रणय कुमार को सिरिसिया ओपी से बैरिया थाना भेजा गया है वे बैरिया थाने के थानेदार बनाए गये हैं।
बैरिया थाना में भी थानाध्यक्ष का पद रिक्त रहने के कारण ऐसा किया गया है। वही मानपुर थाने के थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी का तबादला सिरिसिया ओपी में किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से उन्हें सिरिसिया ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक सज्जाद गद्दी को मानपुर थाना का कमान सौंपा गया है।
वे पहले शनिचरी ओपी के अध्यक्ष थे। प्रशासनिक दृष्टिकोण से ऐसा किया गया है। बैरिया के प्रभारी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार शनिचरी ओपी और दुष्यंत कुमार को मझौलिया थाना भेजा गया है। इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने 24 घंटो में योगदान करने के आदेश दिए है।
