Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Sep-2021 03:21 PM
GAYA : बिहार के गया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. कमरे में फंदे से लटकी एक महिला और वहीं बेड पर मृत अवस्था में पड़ी उसकी 8 महीने की बेटी की लाश बरामद की गई है. इतना ही नहीं पत्नी और बेटी को मृत देखकर पति ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे ऐसा करने से बचा लिया. इस पूरे मामले के बारे में पति ने जो कुछ भी कहा उससे हड़कंप मच गया है.
घटना गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खीबाग है. मृतका की पहचान लक्खीबाग निवासी गौतम गुप्ता की पत्नी संगीता कुमारी (28) के रूप में हुई है. मृतका के पति ने इस सब का जिम्मेदार अपने ससुर भिखारी गुप्ता को ठहराया है.
पति ने आरोप लगाया है कि उसका ससुर ही उसकी पत्नी यानी अपनी बेटी के साथ रेप करता था. इस बात को लेकर पत्नी ने एक सप्ताह पहले SP कार्यालय और महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पहले बच्ची का गला घोंट दिया, फिर खुदकुशी कर ली.
मामला सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर खूब हंगामा भी किया. सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह पहले महिला ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद घरेलु मामला समझ दोनों पक्षों को समझाया गया था. आज महिला और उसकी बच्ची की मौत की बात सामने आ रही है. मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है.