बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
08-Jul-2021 09:18 AM
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में एक बेटे की हैवानियत उस वक्त सामने आई जब उसने अपनी मां की कुदाल से काटकर हत्या कर दी. ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है.
घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र की जलसैन पंचायत के मुसहरी टोले की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपनी मां की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी. मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में की गई है. युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है.
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक घर से सामान फेंक रहा था. उसकी मां बधार से घास लेकर घर आई और उसने ऐसा करने से जब उसे मना किया. साथ ही सामान घर के अंदर रखने लगी तो इस पर युवक आग बबूला हो गया और उसने कुदाल से अपनी मां के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसका सिर फूट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों की सहायता से महिला का अंतिम संस्कार किया गया.