ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बरसे शिवानंद, बोले- कभी भी संविदा कर्मियों की छुट्टी कर देंगे नीतीश

23-Jan-2021 07:01 PM

PATNA :  बिहार चुनाव में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा करने वाली आरजेडी पार्टी के सीनियर लीडर शिवानंद तिवारी ने नीतीश सरकार के ऊपर हमला बोला है. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नीतीश सरकार नौकरी देने के बदले नौकरी छीनने वाली है. उन्होंने कहा कि "सरकार के विभिन्न विभागों में निविदा पर काम कर रहे लोग सरकारी सेवक नहीं हैं. एक महीने का अग्रिम मानदेय देकर कभी भी उनको कार्य मुक्त कर दिया जा सकता है."


शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि "नौकरी देने की तो नहीं, बिहार सरकार ने नौकरी समाप्त कर देने की नीति की घोषणा ज़रूर कर दी है. स्मरण होगा कि विधानसभा चुनाव अभियान के दरमियान नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव ने घोषणा की थी कि अगर उनकी सरकार बन गई तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में वे दस लाख नौजवानों को नौकरी देने के आदेश पर दस्तख़त कर देंगे. इसके जवाब में नीतीश कुमार और उनके गठबंधन की ओर से घोषणा की गई कि चुनाव के बाद उनकी सरकार बनते ही उन्नीस लाख युवाओं को हम काम देंगे."


उन्होंने कहा कि "अभी तक तो नीतीश जी की सरकार का पूर्ण रूप से गठन ही नहीं हो पाया है. लेकिन इस आधी अधूरी सरकार ने अलग-अलग विभागों में निविदा पर बहाल लाखों लोगों के भाग्य का फ़ैसला सुना दिया. सरकार ने बता दिया कि सरकार के विभिन्न विभागों में निविदा पर काम कर रहे लोग सरकारी सेवक नहीं हैं. एक महीने का अग्रिम मानदेय देकर कभी भी उनको कार्य मुक्त कर दिया जा सकता है."


"आज न कल नीतीश जी हमें नियमित सरकारी सेवक बना देंगे यह उम्मीद लगाए लाखों निविदा कर्मियों की उम्मीदों पर नीतीश जी की सरकार ने तुषारापात कर दिया. आगे-आगे देखिए अब होता है क्या"