गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Sep-2020 09:25 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी के खिलाफ बड़ा एलान किया है. उन्होंने सभी बेरोजगारों को एक साथ आने का आग्रह किया है. तेजस्वी ने कहा कि वह नई सोच के युवा हैं, इसलिए समाज के हर तबके को एकसाथ लेकर चलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कई लोगों की स्पेशल टीम बनाकर बेरोजगारी दूर करने का प्लान बनाया जा रहा है. जल्द ही यह ब्लू प्रिंट जनता के सामने होगा.
तेजस्वी ने कहा की रोजगार नहीं होने के कारण लोगों के पास पैसा नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अगर रोजगार नहीं दे सकते हैं तो उन्हें भी अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. तेजस्वी ने मीडिया से भी बेरोजगारी और आर्थिक हालत के संकट को उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि युवाओं के आवाज परेशानी को मीडिया में दिखाना चाहिए.
तेजस्वी ने 9 सितंबर को रात में 9 बजे घर की सारी लाइटें बंद कर के लालटेन जलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वे खुद भी अपनी मां राबड़ी देवी के साथ लालटेन जलाएंगे. राज्य से बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए लालटेन या मोमबत्ती जलाने का आह्वान आरजेडी की ओर से किया गया है. तेजस्वी यादव ने राजद कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी अपील किया कि बेरोजगार नौजवानों के लिए साथ आएं और उम्मीद की रौशनी जलाएं.
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार दलितों और महादलितों की हत्या को बढ़ावा दे रही है. एससी या एसटी जाति के किसी भी व्यक्ति की हत्या हो जाने पर उनके परिवार के एक सदस्य सरकारी नौकरी देने का आदेश राज्य सरकार का एक गलत फैसला है. इससे राज्य घटनाएं बढ़ने की संभावना है.