मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Jun-2023 03:43 PM
By First Bihar
PATNA : बेंगलूर से दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन अचानक से फेल हो गया। आरा और बक्सर स्टेशन के बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप बेंगलुरु से दानापुर जा रही संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया है। इसके चलते पटना-डीडीयू सेक्शन की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप पड़ गया है। इस वजह से आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हैं, जिससे यात्री फंस गए हैं। समय पर रूट क्लियर नहीं हुआ तो कई और गाड़ियों का परिचालन बाधित होगा।
बताया जा रहा है कि, संघमित्रा एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन संख्या 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस डुमराव स्टेशन पर खड़ी है। 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस टुड़ीगंज स्टेशन पर खड़ी है। 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस बक्सर स्टेशन पर खड़ी है। 12336 लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस चौसा स्टेशन पर खड़ी है।
वहीं, 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस गहमर स्टेशन पर खड़ी है। 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस भदौरा स्टेशन पर खड़ी है। ट्रेनों का परिचालन जल्दी शुरू नहीं होने पर ब्रह्मपुत्र मेल सहित अन्य कई गाड़ियां भी प्रभावित होगी। हालांकि, रेलवे के अधिकारी इसे जल्द से जल्द सही करने में जूट में गए हैं।