Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Nov-2024 07:06 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव 13 नवम्बर को होने वाला है। तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज पर 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को काउंटिंग होगी। बेलागंज में चुनाव प्रचार के लिए तेजस्वी यादव पहुंचे थे। सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव के पक्ष में वोट मांगने के लिए तेजस्वी यादव बेलागंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला कहा कि जब हमको भैंस नहीं पटक पाई तो भाजपा क्या पटकेगी?
पीएम मोदी के सामने हम नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू प्रसाद यादव के शरीर में जितना खून था, भाजपा को रोकने में लगा दिया। जो बचा है उसे भी बीजेपी को रोकने में लगाएंगे। यह लालू और राजद का पार्टी है। सिर कट जाए तो कट जाए लेकिन मोदी के सामने नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू सेना तैयार है।
तेजस्वी यादव ने बेलागंज की जनता से कहा कि दिवाली और छठ खत्म हो गया अब लोकतंत्र के त्योहार को भी 13 नवंबर को बढ़चढ़कर मनाए। 13 तारीख को घर से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग कीजिये। यह 2025 जीतने का उपचुनाव है। लालटेन चुनाव चिन्ह नहीं बल्कि देश की संविधान को बचाने का चिन्ह है। देश के संविधान और तरक्की के लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा।
अगर बेइमानी नहीं हुई होती तो 2020 में हम सरकार बिहार में बना ही लेते। हमलोग काम करने वाले लोग है। जनता की असली दुश्मन बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई है। तेजस्वी ने आगे कहा कि यदि हम 17 महीने नहीं होते तो आज 15 लाख नौकरी नहीं मिलती। हमने पूरी पॉलिसी बनाई जिस पर काम किया गया। लालू यादव को जेल भेज हम पर भी मुकदमा किया गया। जनता ने ताकत दिया है तभी तो लालू नरेंद्र मोदी से लड़ते है। लालू सेना आगे भी लड़ने को तैयार है।