ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बेगूसराय में मछली खरीदने गये युवक को पुलिस ने पीटा, लोगों ने की रोड़ेबाजी

बेगूसराय में मछली खरीदने गये युवक को पुलिस ने पीटा, लोगों ने की रोड़ेबाजी

15-Apr-2020 02:45 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में लॉक डाउन के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।लोग अपने जान के साथ साथ औरों को भी जोखिमों में धकेलने  से बाज नहीं आ रहे हैं।  ।जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां लापरवाह लोगों को जब पुलिस समझाने पहुंची तो वहां स्थानीय लोगों से झड़प हो गयी। लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी इस दौरान पुलिस बैकफुट पर दिखी।


पूरी घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार बखरी अंतर्गत गोढ़ीयारी की है।सूत्रों की मानें तो गोढ़ीयारी निवासी मदन सहनी का लगभग 24 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के साथ-साथ कुछ पुलिसकर्मी भी इस घटना में घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मछली खरीदने बाजार गया था, उसी दौरान युवक पास के दुकान पर सत्तू पीने चला गया।मौके पर पहुंची पुलिस गश्ती दल ने युवक को लॉकडाउन पालन की अपील की तो युवक भड़क गया। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए युवक की लाठी से पिटाई कर दी।


पुलिस की पिटाई से युवक घायल हो गया।घायल के सिर में चोटें आई और उसके शरीर से खून बहने लगा।लथपथ जख्मी  देख स्थानीय लोग आग बबूला हो गए और देखते ही देखते स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई।घटना के बाद घंटों तक गोढ़ीयारी रणक्षेत्र में तब्दील रहा।नौबत यहां तक आ पहुंची कि स्थिति बिगड़ते देख पुलिस वापस भागने में ही अपनी भलाई समझी।


घटना की जानकारी मिलते ही बखरी एसडीपी और थानाध्यक्ष मुकेश पासवान घटना स्थल पहुंचे। मौके से एक युवक को गिरफ्तार करते हुए मामलों को नियंत्रित करने में कामयाब हुए । फिलहाल घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।