बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Apr-2020 07:40 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI:जिले के नावकोठी के बीडीओ के साथ पहसारा गांव में असामाजिक तत्वों के द्वारा गाली गलौज और अपमानित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में लॉकडाउन उल्लंघन करने एवं सरकारी कर्मियों के साथ काम काज में बाधा डालने का मामल बीडीओ निरंजन कुमार ने दर्ज करवाया है।
बीडीओ निरंजन कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का मुआयना करते हुए वे जब पहसारा पश्चिम पंचायत के शहीद बनारसी सिंह पुस्तकालय के पास पहुंचे तो देखा कि एक आटो पर तीन व्यक्ति सवार होकर तेजी के साथ ओवरटेक कर जा रहा था। इस संबंध में पूछा तो पहसारा पश्चिम के वार्ड संख्या 11 का पप्पू कुमार गाली गलौज करते हुए उलझ गया और अभद्रता की। उसे समझाने पर देख लेने की और जान मारने की धमकी दी और गुस्से में आकर टेम्पू से सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बीडीओ ने बताया कि युवक के इस हरकत से मेरे हाथ में चोट भी आई है। उन्होनें सरकारी काम-काज में बाधा डालने,लॉकडाउन का उल्लंघन करने,सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने और गलत नीयत से हमला करने और जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है।
घटना की खबर सुनते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गश्ती पुलिस पदाधिकारी को भेजा पुलिस के आने की भनक लगते ही उक्त आरोपी फरार हो गया। नावकोठी बीडीओ की प्राथमिक चिकित्सा पीएचसी में करायी गयी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने पप्पू कुमार समेत तीन अन्य अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर के छापामारी प्रारंभ कर दी है। घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की है ,तथा दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...