2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
02-Jun-2021 09:44 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। अहले सुबह एक साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बागरहाडीह की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतक की पहचान समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर मुसहरी टोला निवासी 23 वर्षीय पुत्र शिबू करोड़ी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शिबू करोड़ी साइकिल से मधु बेचने का काम करता था। इसी को लेकर आज सुबह वह अपने घर से निकला था लेकिन तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
इस घटना के बाद एनएच-28 पर अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।