ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / बेगूसराय : सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, शादी समारोह में शामिल...

बेगूसराय : सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे घर

18-Feb-2022 02:46 PM

BEGUSARAI : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ताजपुर दो बटिया के पास की है, जहां अनियंत्रित कार पानी भरे गड्ढे में पलट गई। जिससे गहरे पानी में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतक पिता-पुत्र की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के निवासी 35 वर्षीय राजेश सहनी और 5 वर्षीय बेटा अंकुश के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मानें तो राजेश सहनी अपने मामा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए बसीह गया था। शादी में शामिल होने के बाद राजेश अपनी छोटी बहन के ससुराल नरहन गया और बहन से मुलाकात करने के बाद अपनी अल्टो कार से वापस घर लौट रहा था।


घर लौटने के दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ताजपुर दो बटिया के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 20 फिट गहरे पानी पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।


इधर, दोनों का शव वीरपुर पहुंचते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और सरकार से मुआवजे की मांग की।