ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / IOCL के पेट्रोल-डीजल चोरी कर बेचने वाले 4 धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा,...

IOCL के पेट्रोल-डीजल चोरी कर बेचने वाले 4 धंधेबाज को पुलिस ने दबोचा, 6 टैंकर में लगभग एक लाख लीटर चोरी के तेल जब्त

24-Jul-2019 09:43 PM

By 7

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां आईओसीएल के पेट्रोल-डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है. बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 6 टैंकर में लगभग एक लाख लीटर चोरी के तेल को जब्त किया है. पूरी घटना रिफाइनरी थाना इलाके के देवना की है. जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख लीटर तेल, छह टेंकलॉरी, तेल टैंकर काटने वाला विभिन्न औजार, एक आल्टो गाड़ी को जब्त किया है. मौके से पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है. उनसे पूछताछ कर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक तकरीबन डेढ़ लाख लीटर तेल की बरामदगी की उम्मीद की जा रही है. एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने इस बड़े काले कारोबार का पर्दाफाश किया है. बता दें कि बेगूसराय-बरौनी रिफायनरी से हर दिन लगभग हजारों की संख्या में तेल टैंकर ईंधन लेकर निकलते हैं. जो देश के विभिन्न हिस्सों में जाता है. तेल कटी गिरोह के सदस्य हर दिन लाखों लीटर तेल काटकर नकली डीजल और पेट्रोल को सस्ते दामों में बाजार में ले जाकर बेचते हैं. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट