SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला Bihar Bhumi: बिहार के सभी CO-DCLR पर नकेल, एक ही प्रकृति की शिकायत पर अलग-अलग फैसला नहीं होगा, डिप्टी CM ने सभी को दी हिदायत...
10-Dec-2020 06:54 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में इन दिनों अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है. बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक दुकानदार से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने 2 दिन में मर्डर करने की धमकी भी दी है. घटना के बाद दुकानदार और उसके परिजन काफी डरे-सहमे से हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक किराना दुकानदार से रंगदारी मांगी है. दूकान की गेट पर पोस्टर चस्पा कर बदमाशों ने रंगदारी मांगी है. जानकारी अनुसार उक्त इस्तेहार खांजहांपुर पंचायत के वार्ड नंबर -05 निवासी शंकर तांती के पुत्र राजीव तांती के दुकान पर चिपकाया गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सुबह सवेरे जैसे ही दुकानदार की नजर इस्तेहार पर पड़ी. भय और दहशत से थर-थर कांपने लगा. वहीं उक्त खबर पुरे क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फ़ैल गई. लोगों की भीड़ उक्त इस्तेहार को देखने एवं पढ़ने के लिए जमा हो गई. जबकि अपराधियों के बुलंद हौसले की चर्चा लोगों के बीच दिनभर चलती रही.
बताया जाता है अपराधियों ने उक्त इस्तेहार में अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है. जिसमें बात करने का समय एक घंटा 12 बजे से एक बजे तक निर्धारित किया गया है. साथ ही रंगदारी नहीं देने की स्थिति में दुकान खोलने से मना कर दिया है. साथ ही रंगदारी जमा नहीं करने पर जान से हाथ धोने की धमकी देते हुए विशेष चालाकी नहीं करने की हिदायत दी है.
इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी भी अपराधी के द्वारा अक्सर अपनी पहचान को छिपाया जाता है. लेकिन इस मामले में अपराधी द्वारा सार्वजनिक तौर पर मोबाइल नंबर जारी करना मामले को दूसरी ओर इंगित कर रहा है. हो सकता है किसी शरारती तत्व के द्वारा मजाक किया गया हो. वैसे उस नंबर पर सम्पर्क साधने सहित अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है.