ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बेगूसराय में ट्रेन ने रेड सिग्नल किया क्रास; गार्ड-ड्राइवर को तुरंत उतारा गया,...

बेगूसराय में ट्रेन ने रेड सिग्नल किया क्रास; गार्ड-ड्राइवर को तुरंत उतारा गया, घंटो रुकने पर यात्रियों का हंगामा

05-Feb-2020 08:33 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रेन ड्राइवर की लापरवाही सामने आयी है। ड्राइवर ने ट्रेन को ओवरसूट करते हुए गाड़ी सिग्नल से आगे बढ़ा दी। जिससे रेल प्रशासन से लेकर यात्रियों तक में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घोर लापरवाही के बीच बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तुरंत ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को ट्रेन से उतार दिया।


बताया जा रहा है कि तिलरथ जमालपुर डेमू ट्रेन के लोको पायलट के द्वारा नियंत्रण खोने के कारण ट्रेन सिग्नल को ओवरसूट कर गयी।इसके बाद बरौनी-कटिहर रेल खंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर कई घंटों तक  73453 तिलरथ-जमालपुर डेमू रूकी रही जिससे यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।


इस संबंध में स्टेशन मास्टर संगम कुमार ने बताया कि तिलरथ-जमालपुर डेमू ट्रेन के ड्राइवर द्वारा लाखो रेलवे स्टेशन पर सिग्नल ओवर सूट किया गया। सिग्नल ओवर सूट करना ड्राइवर के संतुलन में नहीं होने का घोत्तक है और बड़ी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर रेलवे अधिकारी के द्वारा ट्रेन को रोककर दूसरे चालक के द्वारा ट्रेन ऑपरेट करवाने का निर्देश दिया गया। जिसके कारण उक्त चालक एवं गार्ड को गाडी़ से उतार दिया गया। दूसरे चालक और गार्ड सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं जिसके बाद ट्रेन को आगे बढा़या जायेगा।