बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
02-Mar-2020 08:23 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार हर्ष फायरिंग की घटना सामने आ रही है और पुलिस उसे रोकने में फिसड्डी साबित हो रही है. ताजा मामला जिले के मंझौल थाना इलाके की है, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.
घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान मंझौल निवासी आनंदी चौधरी के बेटे नीतीश कुमार के रुप में की गई है.
बताया जा रहा है कि नीतीश घर के ही बगल में शादी समारोह के दौरान गया था. तभी डीजे के गाने पर डांस कर रहा एक युवक फायरिंग करने लगा. तभी एक गोली डांस देख रहे नीतीश को लग गई और वह बेहोश होकर गिर गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही मंझौल थाने की पुलिस जांच में जुट गई है.