ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में पुलिस बल पर पथराव, मकानों को हटाने पहुंची है पुलिस

बेगूसराय में पुलिस बल पर पथराव, मकानों को हटाने पहुंची है पुलिस

20-Mar-2020 12:29 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर बेगूसराय से है जहां पुलिस बल पर पथराव किया गया है। अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया है। बेगूसराय के सिमरिया में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए अतिक्रमण हटाने गए मजदूर एवं पुलिस बल पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया है। जिसके बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। 

news image

पथराव होने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया है। पथराव के दौरान भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की भी बात सामने आ रही है।हालांकि प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पथराव के दौरान भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्व ने कई राउंड हवाई फायरिंग किया है। 

news image

बताया जा रहा है कि सिमरिया घाट पर पहुंची पुलिस पर पथराव हुआ है। पुलिस मकानों को हटाने के लिए पहुंची है। पुल के एप्रोच पथ के लिए अतिक्रमण हटाने पुलिस वहां पहुंची है। 

news image

पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से सदर एसडीओ एवं डीएसपी एक दर्जन से अधिक थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा वहां कैंप कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है तथा अतिक्रमण हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। 

news image

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि हम लोग विकास के काम का विरोध नहीं करते हैं। लेकिन गरीब लोगों के घर टूट जाएंगे, खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर होना पड़ेगा, इसके लिए प्रशासन विस्थापितों को वास भूमि, आवास योजना का लाभ और अस्थाई घर बनाने के लिए निर्माण सामग्री और पुल निर्माण में स्थानीय युवकों को रोजगार दे।