बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
05-Dec-2020 03:34 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : अवैध रूप से खनन करने वाले माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बेगूसराय जिलाधिकारी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है. पुलिस की इस कार्रवाई में बालू लदे कई ट्रक जब्त किये गए हैं. जिले के मटिहानी, सिहमा, छितरौर, बलिया में खनन अधिकारी ने रेड मारा है.
बेगूसराय में जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. इससे अवैध खनन के धंधे में शामिल लोगों हड़कंप मचा हुआ है. जिले के गंगा नदी किनारे व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से बालू व मिट्टी का काम बहुत दिनों से किया जा रहा है. इसपर रोक लगाने के लिए डीएम अरविंद वर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया.
डीएम के निर्देश का असर भी दिखना शुरू हो गया है. जिला खनन अधिकारी ने ताबड़तोड़ छपेमारी शुरू कर दी है. छपेमारी के दौरान अवैध रूप से उजले बालू की ढुलाई कर रहे आठ ट्रैक्टर को जब्त किया गया. खनन अधिकारी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मटिहानी के माली टोला,छितरौर,सिहमा के बबुरबन्नी, बलिया थाना क्षेत्र के सादीपुर में छापेमारी की. छापेमारी होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.
जिला खनन अधिकारी उमेश चौधरी ने बताया कि गुरुवार को बलिया के सादीपुर में नदी के किनारे अवैध खनन को लेकर छपेमारी की गई. यहां बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. यही नहीं अवैध रूप से बालू ढुलाई के मामले में ट्रैक्टर के मालिक पर 31 हजार 500 रुपए जुर्माना किया गया. उन्होंने बताया कि बुधबार को मटिहानी थाना के छितरौर, माली टोला,सिहमा के बबुरबन्नी में गंगा नदी के किनारे खनन माफियाओं के खिलाफ छपेमारी की गई. इन जगहों पर 7 ट्रैक्टर को जब्त किया गया. सभी जब्त ट्रैक्टर के ऑनर से जुर्माने के तौर पर साढ़े 31-साढ़े 31 हजार वसूला जाएगा.
उन्होंने बताया कि डीएम अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर काफी गंभीर हैं।खनन अधिकारी ने बताया कि खनन माफियाओं की अब खैर नहीं है. छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.