ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बेगूसराय : घर में आग लगने से दादी-पोते की जिंदा जलकर मौत, 3...

बेगूसराय : घर में आग लगने से दादी-पोते की जिंदा जलकर मौत, 3 की हालत गंभीर

12-Feb-2020 08:04 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए. जिसमें से दादी-पोते की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस अगलगी में पति पत्नी और बेटी झुलस गई है. 

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके के साहेबपुर कमाल गांव की है. मृतक दादी-पोते की पहचान सुरेंद्र यादव की पत्नी माला देवी और विष्णु कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायलों में मृतका माला की बहु गुंजन देवी पोती शिवानी कुमारी और बेटा लालू यादव है. 

बताया जाता है कि बीती रात सभी लोग अपने घर में सो रहे थे. उसी दौरान अचानक घर में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने जब तक आग बुझाया तब तक दादी-पोते की की मौत हो चुकी थी. वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएससी में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही शाहपुर कमाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है.