Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
12-Apr-2023 09:40 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय शहर के इटवा मोहल्ले में घर से ड्यूटी जा रहे एक निजी गार्ड को बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के इटवा पिपरा रोड की है। मृतक की पहचान इटवा निवासी स्व फुलेना कुंवर के पुत्र राजीव कुंवर के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वह पैदल ही ड्यूटी जा रहा था तभी बदमाशों ने उसे गोली मारकर फरार हो गए।मोहल्ले के लोगों को जैसे जानकारी हुई तो वो लोग घटना स्थल पर पहुंचे और रतनपुर ओपी की पुलिस और स्थानीय लोगों ने गाड़ी में लोड कर उन्हें आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।रतनपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार ने बताया कि यह कमाने खाने वाले व्यक्ति थे। रामदयाल मस्करा के यहां 20 साल से निजी गार्ड का काम किया करते थे ।
रोज की तरह यह आज भी घर से खाना खाकर ड्यूटी जाने के लिए पैदल ही घर निकले थे । मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही 2 लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था इसी जमीन विवाद को लेकर इसकी हत्या की गई है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।