ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बेगूसराय में शख्स की गोली मारकर हत्या, लॉकडाउन में भी अपराधियों का तांडव...

बेगूसराय में शख्स की गोली मारकर हत्या, लॉकडाउन में भी अपराधियों का तांडव जारी

19-Apr-2020 09:49 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI:  लॉकडाउन के बावजूद भी अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बीती रात अपराधियों ने सोए अवस्था में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना शामहो थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की है.

मृतक युवक की पहचान सोनवर्षा निवासी सुनील शर्मा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक सुनील शर्मा खाना-पीना खाकर अपने घर के पास सोया हुआ था उसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है लेकिन अज्ञात अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया.

अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुनील शर्मा को क्यों गोली मारकर हत्या की गई है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. वही शामहो थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि लॉकडाउन के समय में अपराधी कई घटनाओं को यहां पर अंजाम दे चुके हैं.