ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन में गंगा स्नान करने गए 2 बच्चे डूबे, शव की तलाश जारी...

लॉकडाउन में गंगा स्नान करने गए 2 बच्चे डूबे, शव की तलाश जारी

14-Apr-2020 12:46 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बड़ी खबर बेगूसराय सेआ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान गंगा स्नान करने गए दो बच्चों की डूब कर मौत हो गई है. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरामपुर घाट की है.

मृतक  की पहचान संजय साह के 8 साल के बेटे गोलू और  नागों साह के 12 साल के बेटे छोटु के रुप में हुई है.  मिली जानकारी के अनुसार बच्चे अपने चाचा के साथ गंगा स्नान करने आए थे. स्नान करने के क्रम में दोनो अधिक पानी में चला गया जिससे दोनों  डूब गया. मृतक के चाचा ने बताया कि दोनों किनारे पर ही स्नान कर रहा था, तभी गोलू का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा. 

गोलू को डूबता देख छोटु उसे बचाने गया और दोनों गहरे पानी में चले गए. जबतक मृतक का चाचा और आसपास मौजूद लोग उन्हें बचा पाते तब तक दोनों डूब गए.  ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव की खोजबीन कर रही है.एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच शव की तलाश कर रही है. वहीं इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है.