ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / बिहार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, बाढ़ के बीच स्कूल में शान से...

बिहार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, बाढ़ के बीच स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

15-Aug-2024 08:10 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI/ KHAGARIA: बिहार के बेगूसराय और खगड़िया जिले में बाढ़ पर देशभक्ति का जुनून भारी पड़ गया। चारों ओर पानी से घिरे स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। 


बेगूसराय के बलिया प्रखंड स्थित शिवनगर दियारा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में टीचर और स्कूली बच्चों ने पानी में खड़े होकर झंडोत्तोलन किया। पूरे इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। स्कूल के चारों ओर पानी ही पानी है। इसी पानी में खड़ा होकर बच्चों और वहां के शिक्षक-शिक्षिका ने झंडा फहराया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


जिसे देखने के बाद लोग जय हिन्द और भारत माता की जय लिखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस संबंध में पहले ही बलिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी गई थी कि स्कूल बाढ़ की चपेट में है। स्कूल के चारों ओर पानी ही पानी है। ऐसी स्थिति में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन जरूर करेंगे। स्कूल के टीचर, छात्र-छात्राएं और सामाज से जुड़े लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्कूल में झंडोत्तोलन किया और भारत माता के जय के नारे लगाये। 


देशभक्ति के जज्बे को दर्शाती यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और झंडोत्तोलन करने वालों की तारीफ कर रहे हैं। इसी तरह की तस्वीर खगड़िया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोढियासी से सामने आई है। जहां के शिक्षकों और छात्रों ने पानी से घिरे स्कूल में ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। 


बता दें कि खगड़िया में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से गोगरी और परबत्ता प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। परबत्ता के गोढियासी स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय भी चारों ओर से पानी से घिर चुका है। जहां पढ़ाई लिखाई फिलहाल बंद कर दी गयी है। लेकिन शिक्षकों ने बाढ़ के हालत के बीच स्कूल के शिक्षकों ने हार नहीं मानी उन्होंने ध्वजारोहण करने का फैसला लिया। 


फिर स्थानीय नाविकों की मदद से कई नावों को जोड़ा गया फिर नाव पर ही झंडोत्तोलन किया गया और तिरंगे को सलामी दी गयी। इस दौरान भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। अब लोग बेगूसराय और खगड़िया के शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों की देशभक्ति के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।