1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
20-Dec-2023 06:26 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि अब आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी निशाना बनाने लगे है और आए दिन चुनौती देने का भी काम कर रहे हैं। बेगूसराय और मधेपुरा की घटना इसका ताजा उदाहरण है। बेगूसराय में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों ने एक दारोगा को कार से रौंद डाला जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के कुछ ही देर के अंतराल पर मधेपुरा में भी पुलिस पर हमला किया गया। वहां के एक चौकीदार को गोली मार दी गयी।
घटना मधेपुरा के मुरलीगंज की है जहां मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक चौकीदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल चौकीदार का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायल चौकीदार जुबेर आलम ने बताया कि मंगलवार की रात बैंगा पुल के पास उनकी ड्यूटी लगी थी। रात करीब 2:30 बजे वह ड्यूटी से वापस अपने घर जोरगामा लौट रहे थे।
रास्ते में चंद्रा होटल के पास दो बाइक सवार लगभग 5 युवक गाड़ी को गोल-गोल घूमा रहा था और अनाप-शनाप बोलकर हो-हल्ला कर रहा था। वह वहां नहीं रुके और आगे मीरगंज के तरफ बढ़ गए। उन्होंने बताया कि आगे जाकर वह थाना को फोन करते। लेकिन दोनों बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे जाने पर बदमाशों ने उनको घेर लिया और उनके साथ हाथापाई करने लगा। जब वह बदमाशों के चंगुल से भागने की कोशिश की तो उनके ऊपर बदमाशों ने 3 गोलियां चला दी। एक गोली उनके पैर में लगी है। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से बच कर निकले और इसकी सूचना मुरलीगंज थाने को दी।
मुरलीगंज थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायल चौकीदार का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। इधर घटना की सूचना मिलने पर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार घायल चौकीदार से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुँचे और घटना की जानकारी ली। साथ में एएसपी प्रवेंद्र भारती, सिंहेश्वर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार, मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार मौजूद थे।
