ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / बेगूसराय में दर्दनाक हदसा: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, पत्नी और बेटे...

बेगूसराय में दर्दनाक हदसा: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, पत्नी और बेटे की हालत नाजुक

01-Apr-2021 08:04 AM

By JITENDRA

BEGUSARAI : बेगूसराय में दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई, वहीं पत्नी और बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. घठना बलिया थाना इलाके के हुसैनाचक के पास की है. 

मृतक की पहचान बलिया थाना इलाके के बरबीघी वार्ड नंबर-2 निवासी रामानंद महतो  के रुप में की गई है. वहीं इस हादसे में रमानंद महतो की पत्नी रिंकू देवी और बेटे अमन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है.  

बताया जाता है कि रामानंद महतो 3 बजे सुबह में अपने बहियार स्थित खेत से गेहूं की कटनी कर उसे ट्रैक्टर पर लादकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर लौट रहा था. उसी दौरान हुसैनाचक के निकट अचानक ट्रैक्टर का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर पोल से टकराकर पलट गई. इस हादसे में रामानंद महतो की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया.