ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प

Home / news / बेगूसराय में करंट लगने से इंटर के छात्र की मौत, घर में मचा...

बेगूसराय में करंट लगने से इंटर के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

01-Aug-2021 11:17 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिजली की चपेट में आने से इंटर के छात्र की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. आसपास के इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


घटना बलिया थाना इलाके की बताई जा रही है. मृतक वार्ड संख्या 16 कमालपुर परमानंदपुर पंचायत के रहने वाले विपिन महतों का लगभग 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ सतीश कुमार बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि विकास अपने बकरी को खोलने दरवाजे पर गया था. उसी समय बिजली के खंभे में लगे स्टेक की चपेट में आकर वह चिपक गया. 


घर वालों ने बताया कि जानकारी मिलते ही लोगों ने लाठी से छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन जबतक उसे बिजली की खम्भे में लगे स्टेक से अलग किया तबतक उसकी मौत हो  चुकी थी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.