केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
09-Mar-2020 09:33 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के बरौनी थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी है.
मृतक छात्र का शव सोमवार की सुबह जीरोमाइल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से मिला है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बरौनी थाना इलाके के असुरारी गांव निवासी अजय कुमार सिंह के बेटे शम्मी कुमार के रूप में की गई है.
छात्र का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ बरौनी थाना के समीप एनएच-28 को जाम कर दिया. मृतक के पिता का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शम्मी की हत्या कर दी है.
बताया जा रहा है कि 8 मार्च को शम्मी स्कालरशिप का फार्म भरने कैफे गया था. उसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. बरौनी थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला को शांत कराने में जुटी हुई है, लेकिन लोग शांत नहीं हो रहे हैं.