बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
14-Dec-2020 10:07 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. अपराधियों ने एक बड़ी बड़ी घटना को अंजाम दिया है. देर रात भी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के घटना सिंघौल थाना इलाके की है, जहां डुमरी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद जमाल उद्दीन के पुत्र मोहम्मद फैयाज के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि मोहम्मद फैयाज घर के पास ही टहल रहा था इसी दरमियान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर घर वालों ने दौड़ा तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया. वहीं मोहम्मद फैयाज खून से लथपथ होकर वहीं पर बेहोश होकर गिर गया और परिजनों ने उसे आनन-फानन में उठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है.
फिलहाल इस घटना की जानकारी सिंघौल थाने पुलिस को दी मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. बताते चलें कि बेगूसराय में लगातार अपराधियों का तांडव जारी है. देर शाम भी अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था, जहां बैंक में घुसकर बैंक कर्मी को बंधक बनाकर हथियार के बल पर 6 लाख 75 लूट की घटना को अंजाम दिया था.