ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बेगूसराय में अपराधी अब भी बेलगाम: घर के नौकर को बंधक बना 10 लाख की डकैती

05-Sep-2023 02:25 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध रोकने का फार्मूला बताया था। उन्होंने कहा था कि अपराधियों को दौड़ाओ तो अपराध कम करेगा। यदि अपराधी बैठा होगा तो खुराफात सोचेगा। यदि  अपराधी को नहीं दौड़ाएंगे तो वह आपको दौड़ाएगा। आरएस भट्टी की बातें अब निकलकर सामने आ रही है। बिहार में अपराधी आए दिन पुलिस कौ चुनौती दे रहे है। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को दौड़ा रहे है। ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां अपराधियों ने 10 लाख की डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। 


अपराधियों ने बेगूसराय के सीमेंट-छड़ व्यवसायी के घर को निशाना बनाया है। घर में घुसकर नौकर को बंधक बनाकर 10 लाख का गहना लूट लिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ले की है। बताया जाता है कि मारवाड़ी मोहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश रुंगटा अपनी पत्नी के साथ श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे। इस बीच सोमवार की रात 4 से 5 की संख्या में बदमाश हथियार के साथ उनके घर में दाखिल हुए और उसके बाद घर की रखवाली कर रहें नौकर प्रवीण कुमार को कपड़कर हाथ-पैर बांध दिया और घर के आलमीरा को तोड़कर करीब 10 लाख के मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। 


घटना की जानकारी दिल्ली से बेगूसराय लौट रहे व्यवसायी दंपति को आज सुबह नौकरानी ने फोन कर दी। नौकरानी ने कहा कि आपके घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर के अंदर नौकर का हाथ पैर बंधा हुआ है। घटना के कुछ देर बाद व्यवसायी भी अपने घर पहुंच गए और घटना की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस नौकर और नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह मारवाड़ी मोहल्ला वार्ड नंबर 12 में डकैती की सूचना मिली थी। रतनपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। घर के नौकर और पड़ोस की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जब इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गयी तब इन लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इनके घर से चोरी का सामान बरामद किया गया है। नौकर ने खुद अपने हाथ में रस्सी बांधने का ड्रामा किया जिससे किसी को उस पर शक ना हो।