केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
15-Mar-2020 05:58 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: अपराधियों ने दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी पिता और बेटे को गोली मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी चौक के पास की है.
दुकान पर बैठे थे पिता और बेटे
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिता और बेटे दोनों दुकान पर बैठे हुए थे. इस दौरान ही लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी. जिससे बेटे सौरभ कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.पिता भूषण प्रसाद साह गंभीर रूप से घायल हो गए. गंंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मृतक कपड़ा कारोबारी सौरभ कुमार जो कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड के रहने वाले थे.
तीन बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि पिता और बेटे दुकान पर ही बैठे थे उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी दुकान पर आ गए और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर गोली मार दी. गोलीबारी की घटना से बाद दुकानदारों ने सभी दुकान बंद कर दी. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि दो कपड़ा व्यवसायियों को अपराधियों ने गोली मारी है. जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ नाकेबंदी कर दी गई है.