2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
30-Jun-2021 02:13 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय में अलग-अलग घटनाओं में आज चार लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना लक्ष्मीपुर की है जहां मकई के खेत से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका जतायी गयी है। दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र की है जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। वही लाखो थाना क्षेत्र में भी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि बरौनी थाना क्षेत्र में गड्ढे में जमे पानी में नहाने के दौरान एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी।
सबसे पहले हम बात बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की घटना की करेंगे। जहां मकई के खेत से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर निवासी रामचरित्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र चंदन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह घर से खातोपुर मटन खरीदने के लिए जा रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन कर रही है।
लाखों थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर भी सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गयी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि बाइक सवार जब बलिया की ओर जा रहा था तभी अनियंत्रित वाहन ने रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
बरौनी थाना क्षेत्र के गारा चौड़ स्थित गड्ढे के पानी में नहाने के दौरान डूबने से एक पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चांद निंगा निवासी सिकंदर राम के 17 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक गारा चौड़ में गड्ढे के पानी में स्नान करने गया था। तभी इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने शव की काफी खोजबीन की। जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरौनी थाने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनिकेत कुमार नवादा जिला में रहकर पॉलिटेक्निक का पढ़ाई करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।