ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Road Project: बिहार में यहां बनेगा 225 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, नेपाल तक होगी कनेक्टिविटी; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Bihar Ips Officer: जनहित में जबरिया रिटायर..! जब नीतीश सरकार ने एक ही दिन में 2 IPS अफसरों को 'नौकरी' से हटा दिया था, अजब-गजब हरकत से परेशान थी सरकार UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया

बिहार के बेखौफ अपराधियों ने डॉक्टर की पत्नी को बनाया निशाना, 5 लाख का सोने की चेन झपटकर भागे अपराधी

बिहार के बेखौफ अपराधियों ने डॉक्टर की पत्नी को बनाया निशाना, 5 लाख का सोने की चेन झपटकर भागे अपराधी

19-Sep-2024 05:40 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने शहर के चर्चित डॉक्टर की पत्नी से 5 लाख़ रूपये के सोने की चेन छीन लिया। जब वो सुबह में टहलने के लिए घर से निकली थी तभी मॉर्निंग वॉक के दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। बेगूसराय में बढ़ते आपराधिक घटनाओं के बीच चेन स्नैचिंग की घटना ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। 


इस कड़ी में आज सुबह झपट्टामार गिरोह ने मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की पत्नी की गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास की है। पीड़िता के पति शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शशिभूषण ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। 


इस संबंध में चिकित्सक ने बताया कि अन्य दिनों की तरह वे पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बीपी स्कूल से टहलकर आवास लौट रहे थे तभी महिला कॉलेज के पास पहुंचने के बाद जब वो अपनी क्लिनिक जाने वाले रास्ते में मुड़ते हैं तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अचानक बाइक का एक्सलेटर तेज कर दिया। 


सैलेंसर की तेज आवाज से दोनों घबरा गये तभी गले में पहने पांच लाख से अधिक कीमत के सोने की चेन छीनकर अपराधी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।