BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
26-Jan-2023 06:11 PM
By First Bihar
ARA: बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय के बाद अब भोजपुर में भी आवारा कुत्तों ने लोगों को जीना दुभर कर दिया है।यहां एक आवारा कुत्ता अबतक 85 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कुत्ते के काटने से बच्चे, बुजुर्ग और महिला समेत कई लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम एक्शन में आ गई है और पागल कुत्ते को तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आवारा कुत्ता शहर के केजी रोड, महाराजा कॉलेज, सदर अस्पताल रोड, महादेवा, शिवगंज और मोती टोला समेत अन्य इलाके के लोगों को अपना निशाना बना चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक कुत्ते के काटने से घायल हुए 80 से अधिक लोगों का इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया है। लोगों की शिकायत पर आरा नगर निगम की टीम पागल कुत्ते की खोज में खाक छान रही है।
बता दें कि पिछले एक साल के भीतर बेगूसराय में आवारा कुत्तों ने कई लोगों को नोंचकर मार डाला है। ग्रामीणों को कुत्तों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले दिनों बेगूसराय पहुंची थी और कई कुत्तों को मार गिराया था। बेगूसराय के लोगों ने इसके बात राहत की सांस ली थी। लेकिन अब आरा में आवारा कुत्ते ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।