बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
22-Apr-2021 12:13 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है जहां सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के गोवाबरी के पास हुई। मृतक की पहचान गोविंद सहनी के पुत्र श्याम कुमार के रूप में की गई है। वही घायलों की पहचान रामध्यान एवं रूपेश कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों युवक घर की ओर जा रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और बाइक खेत में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनोंं युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
