बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Apr-2020 12:46 PM
PATNA : बेगूसराय के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों से 20 मार्च को हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा की थी । दोनों मरीजों के ट्रैवल हिस्ट्री सामने आने के बाद अब रेल प्रशासन के बीच हडकंप मच गया है। रेलवे ने ट्रेन की उस बोगी में सफर करने वाले यात्रियों और रेलवे कर्मियों की तलाश शुरू कर दी है।
बेगूसराय के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री के खुलासे के बाद महकमे में हड़कंप मचा है। पटना के रास्ते मधुपुर से आनंदबिहार तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में 20 मार्च को (12235) स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की रिजर्वेशन स्लिप निकाल कर उनसे संपर्क किया जा रहा है। ड्यूटी पर रहने वाले रेल कर्मियों की भी खोज हो रही है। मालूम हो कि अब तक बेगूसराय के सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिनमें से एक मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गयी है।
दरअसल पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के सोनपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त ने सीनियर डीसीएम को लेटर लिखा है जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। लेटर में हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की जानकारी दी है।लेटर में हमसफर एक्सप्रेस की उक्त बोगी में यात्रा करने वाले सभी व्यक्तियों और रेल कर्मचारियों की पहचान कर उनकी जांच कराने और जरूरत पड़ने पर क्वारेंटिन कराने का निवेदन किया गया है। सुरक्षा आयुक्त ने आशंका जाहिर की है कि उस तिथि में उस बोगी में सफर कर रहे कई अन्य सहयात्री और रेलवे कर्मचारी भी उन व्यक्तियों के संपर्क में आये होंगे, जिससे उन्हें भी संक्रमित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...