धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
02-Nov-2023 02:13 PM
By First Bihar
WEST CHAMPARAN : प्यार में पड़े लोग किसी भी हद से गुजरने को तैयार होते हैं या यूं कह लें की हद से गुजर भी जाते हैं। उन्हें यह शायद ही यह समझ में आता है कि उसके तरफ से जो कदम उठाया जा रहा है वह कितना सही और कितना गलत। यही वजह है कि प्यार में पड़े लोग रिश्तों की मर्यादा भी भूल जाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण में सामने आया है। लव अफेयर में एक युवक न केवल अपनी प्रमिका का भाई बन गया, बल्कि उसके ससुराल तक पहुंच गया। हैरान करने देनेवाली बात यह है कि उसने प्रमिका के ससुराल में भी लोगों को इस बात के लिए राजी कर लिया कि वो सुहागरात की रात अपनी तथाकथित बहन के साथ ही सोना चाहता है। लेकिन, जब रात में सच सामने आया तो दूल्हे के साथ पूरे परिवार के होश उड़ गये।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला मामला पश्चिमी चंपारण के नौतन का है। यहां एक आशिक ने पहले तो अपनी प्रेमिका की शादी होने के बाद विदाई कराई और फिर भाई बनकर उसके साथ ससुराल पहुंच गया। शादी के बाद ससुराल पहुंची प्रेमिका सभी रस्मों-रिवाजों को पूरा कर देर रात सोने के लिए अपने कमरे में चली गई। इस बीच, विदाई में भाई बनकर साथ आया आशिक भी दुल्हन के साथ कमरे में सोने की जिद करने लगा। उसके बाद ससुरालवाले भी दुल्हन का भाई समझकर इस बात पर मान गए।
वहीं, शादी का रस्मों-रिवाजों को निभाने के बाद अब देर रात सभी लोग सोने चले गए तो परिवार के सदस्यों ने दुल्हन और भाई बनकर आए उसके आशिक कमरे में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद तो ससुरालवालों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं हंगामे के बीच पिटाई करने के बाद ससुरालवालों ने युवक का सिर भी मुंडवा दिया।
बताया जा रहा है कि, नौतन प्रखंड कुंजलहीं गांव के शेखावत हवारी के बेटे मुश्ताक हवारी की बीती तीस अक्टूबर को अमवा मंझार निवासी शख्स की बेटी के साथ शादी तय हुई थी। बारात समय पर कुंजलहीं गांव पहुंची। खुशी-खुशी निकाह भी हुआ। इस निकाह में पहुंचा दुल्हन का आशिक अंगूर हवारी विदाई के समय भाई बनकर अपनी प्रेमिका के साथ उसके ससुराल पहुंच गया। प्रेमिका के ससुराल पहुंचे आशिक ने रात में अपनी प्रेमिका के कमरे में सोने की जिद की। उसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
इधर, विवाहिता अपनी शादी से नाराजगी जताते हुए अपने परिजनों को फोन करके प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। जिसके बाद इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। उसके बाद इस पंचायत ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन से बात करके मामले का उपाय निकाला गया।लेकिन, दुल्हन शादी से साफ इनकार कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कागजाती प्रक्रिया को पूरा कर दुल्हन को उसके माता-पिता और आशिक के साथ लौटा दिया गया।