ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज

B.Ed शिक्षक अभ्यर्थियों को SC से लगा बड़ा झटका, अब इस दिन होगी मामले की अगली सुनवाई

 B.Ed शिक्षक अभ्यर्थियों को SC से लगा बड़ा झटका, अब इस दिन होगी मामले की अगली सुनवाई

20-Oct-2023 08:23 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से  शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देने के बाद बीएड शिक्षक अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चैलेंज किया है। वहीं इससे पहले भी बीएड मामले को लेकर याचिका दायर की गई थी। इसकी सुनवाई आज यानि  20 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन, अब इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा निर्णय लिया है और मामले की सुनवाई की अगली तिथि दशहरे के बाद की दी गई है। अब इस याचिका की सुनवाई 30 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश के बेंच पर होगी। 


वहीं, इसको लेकर याचिकाकर्ता ने बताया कि नोटिफिकेशन में ऐसा कुछ नहीं था कि उन लोगों को प्रारंभिक में मौका नहीं दिया जाएगा। खेल के बीच में खेल का नियम बदलना अनुचित है और इसी को लेकर उन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है।  इस बार के शिक्षक बहाली प्रक्रिया में उन्हें मौका दिया जाए। यदि हमलोगों को मौका नहीं मिलता है तो यह उचित नहीं होगा। इस पर अभी सुनवाई लंबित है और सुनवाई की तिथि 30 अक्टूबर को हो गई है। इस मामले में  चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बेंच पर होनी है। 


मालूम हो कि, उन लोगों ने चुनौती इस बात पर दी है कि बीएड अभ्यर्थियों को छांट कर प्रारंभिक के 72000 रिजल्ट सिर्फ डीएलएड अभ्यर्थियों के बीच में से दे दिए गए हैं। B.Ed अभ्यर्थियों के साथ आयोग ने सौतेला व्यवहार किया है। सुप्रीम कोर्ट यदि B.Ed अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाता है तो फिर रिजल्ट का क्या होगा. इस रिजल्ट पर उन लोगों ने रोक लगाने की कोर्ट से मांग की है।