बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
05-Sep-2020 08:57 AM
PATNA : एससी एसटी एक्ट के तहत करीब 14 महीने से बेउर जेल में बंद पटना के बाढ़ अनुमंडल के कैदी गौरी यादव ने शुक्रवार को जेल के शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की.
हालांकि जेल प्रशासन ने सही समय पर शौचालय का गेट तोड़कर गौरी यादव को फांसी के फंदे से उतारा और आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस बारे में जेल अधीक्षक ने बताया कि 19 जून 2019 से 35 साल का गौरी यादव जेल में बंद है. उसे एससी एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल लाया गया था. जेल के गंगा खंड के वार्ड नंबर 5/8 में वो है. शुक्रवार को शौचालय के अंदर गमछी के सहारे गौरी फांसी पर लटक गया. शौचालय में देर होने पर जब अन्य कैदियों ने आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला. जिसके बाद जेल प्रशासन को सूचना दी गई. आनन-फानन में जेल प्रशासन ने गेट को थोड़ा और फांसी के फंदे से गौरी को उतारा. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.