अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Dec-2024 04:23 PM
By RANJAN
KAIMUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। यही कारण है कि आए दिन क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने कैमूर जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ी को निशाना बनाया गया है।
लूट की घटना को अंजाम देने के बदमाशों ने नया हथकंडा अपना है। ये लोग अंडा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए ऐसे बदमाशों से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग गाड़ी के शीशे पर अंडा फेंकते हैं जिससे ड्राइविंग कर रहे शख्स को कुछ भी दिखाई नहीं देता और वह गाड़ी का शीशा साफ करने के लिए जैसे ही नीचे उतरता है अपराधी उसे शिकार बनाते हैं।
दरअसल मामला कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने इंडेन गैस की डिलीवरी कर पिकअप से लौट रहे पिकअप चालक के शीशे पर पहले अंडा फेंका। जैसे ही पिकअप के ड्राइवर ने पिकअप को रोका बाइक सवार चार अपराधी पहुंच गये और कट्टा दिखाकर मारपीट करने लगे। फिर पिकअप ड्राइवर से 60401 रुपया लूटा लिया और मौके से फरार हो गये। इस घटना में अपराधियों ने अपाचे बाइक का इस्तेमाल किया है। जैसे ही घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भभुआ थाना, डीएसपी भभुआ और कैमूर एसपी पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गये।
भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया रविवार की शाम लगभग 7 बजे दुर्गावती से गैस की डिलीवरी देकर पिकअप पर गैस लोड कर जय गोविंद यादव भभुआ की तरफ केवां नहर पकड़कर आ रहे थे, तभी केवां नहर के पास पहले से सड़क पर खड़े चार लोगों द्वारा उनके पिकअप पर अंडा फेंक दिया गया। जैसे ही चालक में वाइपर चलाया उसे कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सामने कुछ नहीं दिखने के कारण शीशा साफ करने के लिए उसने गाड़ी रोकी तभी अपाचे बाइक पर सवार चार लोग हथियार लेकर आ पहुंचे और पास रखे 60 हजार रूपए लूट लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।