ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

वैशाली जिले का ये BDO है दबंग, सवाल पूछने पर देता है भद्दी भद्दी गालियां और करता है गुर्गों के साथ मारपीट

26-Jul-2019 02:54 PM

By 9

VAISHALI: जिले के राघोपुर प्रखंड में तैनात बीडीओ की दबंगई सामने आई है. पिछले छह महीने से बीडीओ साहब की दफ्तर का चक्कर काट रहे एक युवक ने जब अपने काम के बारे में इस सरकारी साहब से जानकारी मांगी तो साहब गरम हो गए. पहले तो बीपीएससी पास इस साहब ने युवक को भद्दी भद्दी गालियां दी. बाद में सीएम को भी चुनौती दी और जब इससे भी दिल नहीं भरा तो गद्देदार कुर्सी पर बैठकर जनता की तकलीफ सुनने वाले इस दबंग बीडीओ ने अपने मातहतों के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी. https://www.youtube.com/watch?v=hterGQC7B2Y ये है दबंग BDO ये मामला है वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड का. नाम है रघुवर प्रसाद. लेकिन चरित्र ठीक नाम के उलट. रघुवर मतलब ईश्वर को धारण करने वाला इंसान. लेकिन यहां तो मामला ठीक इसके विपरित है. इसे आप रघुवर ना कहकर गाली देने वाला और बदसलूकी करने वाला इंसान कहें तो ज्यादा अच्छा. एसी कमरे में गद्देदार कुर्सी पर बैठे इस शख्स को जनता की तकलीफों से भला क्या लेना. तभी तो पिछले छह महीनों से इस कामकाजी बीडीओ साहब के दफ्तर के चक्कर लगाकर परेशान युवक ने इन साहब से कुछ सवाल पूछे तो बीडीओ साहब आग बबूला हो गए. भाई यही तो रुतबा है. काम है जनता की परेशानियां दूर करना. लेकिन हकीकत ठीक उसके उलट. युवक को जमकर पीटा अब जरा मामले को जानिए. राघोपुर पूर्वी पंचायत का रहने वाले युवक मुकेश ने वार्ड नंबर सात में गलत तरीके से वार्ड सचिव के चुनाव के खिलाफ बीडीओ साहब को आवेदन दिया था. छह महीनों तक बीडीओ साहब के दफ्तर के चक्कर लगाने के बाद उसे आज तक सही जवाब नहीं मिला.  इस बात से नाराज युवक ने बीडीओ साहब से पूछा कि आखिर वो कब तक ऐसे ही दौड़ता रहेगा. इस बात से नाराज बीडीओ साहब ने पहले तो अपने मातहतों से युवक को गालियां देते हुए दफ्तर से बाहर निकलवाया. बाद में युवक ने बाहर निकलकर इतना कहा कि कैसे ये साहब कुर्सी पर बैठे हुए हैं. बस इतना भर तो सुनना था कि बीडीओ साहब उतर आए गुंडागर्दी पर. तमतमाए साहब ने अपने चैंबर से बाहर खड़े युवक को तो पहले भद्दी भद्दी गालियां दी. इतना ही नहीं यह सीएम को भी इस लपेटे में लिया और कहा कि तुम्हारे बाप ने कुर्सी दी है क्या? मुख्यमंत्री ने कुर्सी दी है क्या? फिर युवक की खदेड़कर अपने मातहतों के साथ जमकर पिटाई कर दी. चैंबर में बैठाकर की बदसलूकी इतना ही नहीं खौफ देखिए दबंग बीडीओ रघुवर का. उसने युवक की पिटाई के बाद उसे अपने चैंबर में जबरन बिठाया और उसके साथ वहां भी बदसलूकी की. युवक के माफी मांगने के बाद भी रघुवर कुमार का दिल नहीं पसीजा और बीडीओ साहब के साथ बदसलूकी करते रहे.