होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
27-Oct-2022 02:12 PM
DESK: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। BCCI ने मैच फीस को लेकर अपनी नई पॉलिसी लागू कर दी है। नई पॉलिसी के मुताबिक अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों को बराबर मैच फीस मिलेगी। BCCI के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच के भेदभाव को खत्म कर दिया गया है और उन्हें बराबर मैच फीस मिलेगी।
BCCI के इस ऐतिहासिक फैसले का एलान करने हुए जय शाह ने कहा है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई ने भेदभाव से निपटने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है। बीसीसीआई महिला क्रिकेटर्स के लिए वेतन इक्विटी नीति लागू कर रहा हैं। पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए मैच फीस समान होगी, क्योंकि हम क्रिकेट में लैंगिक समानता के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में महिला क्रिकेटरों को पुरुष क्रिकेटर्स के समान मैच फीस का भुगतान किया जाएगा. टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और T20I के लिए 3 लाख रुपये दिए जाएंगे।
महिला खिलाड़ियों की अभी मिल रही मैच फीस की बात करें तो यह औसतन 20 हजार रुपये हैं। यह सीनियर महिला टीम की फीस है, जो कि पुरुष क्रिकेट में अंडर-19 के खिलाड़ियों के बराबर है। वहीं सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ी हर रोज करीब 60 हजार रुपये की कमाई करते हैं। लिहाजा महिला और पुरुष टीम के खिलाड़ियों के बीच मैच फीस का भारी अंतर था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है।
