बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
03-Jul-2023 02:03 PM
By First Bihar
JHARKHAND: बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पर बाढ़ सी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिससे रेलवे के परिचालन पर खासा असर पड़ रहा है। कुछ देर की बारिश ने रेल प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है। झारखण्ड के बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन में पानी भर जाने से जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन को कुछ समय के लिए बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने से यहां की स्थिति का पता चलता है। यहां रेलवे ट्रैक पर पानी भरा पड़ा हुआ है और भरे पानी के बीच ट्रेन खड़ी है। ऐसा लग रहा कि मानो किसी टापू में यह ट्रेन खड़ी हो। चारों ओर पानी ही पानी है और बीच में ट्रेन को देख लोग भी आश्चर्यचकित रह गये।
बता दें कि आज से देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत हो गयी है। यह मेला करीब दो महीने तक चलेगा। श्रद्धालू प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवघर में पूजा करने के बाद बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं ऐसे मे ट्रेन की व्यवस्था अगर ऐसी रही तो देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि दुमका जिले की सभी नदियां पानी के अभाव सुखी पड़ी है वही थोड़ी बारिस के चलते बासुकीनाथ रेलवे ट्रैक पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। रेलवे स्टेशन पर बाढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो गया है। ऐसी स्थिति से यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रभाव पड़ रहा है।