ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

बिहार में बारिश से मची तबाही, PM मोदी ने नीतीश से की बात, हर संभव मदद का भरोसा

बिहार में बारिश से मची तबाही, PM मोदी ने नीतीश से की बात, हर संभव मदद का भरोसा

01-Oct-2019 07:36 AM

PATNA : बिहार में लगताार आफत की बारिश के बाद अब राहत के आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से भी संभावना जताई गई है कि बिहार में मौसम में बदलाव आएगा. बारिश से मची तबाही के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम नीतीश से फोन पर बातचीत की. उन्होंने बिहार के हालातों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली. इस दौरान पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए हर संभव मदद के प्रयास का आश्वासन दिया. 

नरेंद्र मोदी ने बिहार में बाढ़ के हालात पर एक ट्वीट के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाढ़ की स्थिति को लेकर बात हुई है. बाढ़ के हालात की जानकारी ली. स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सभी संबंधित एजेंसियां काम कर रही हैं. ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य मुहैया कराया जा सके. केंद्र इस स्थिति में हमेशा हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है. जब भी मदद की आ‌वश्यकता पड़ेगी, वह की जायेगी.

राज्‍य में फिलहाल बारिश का खतरा टल गया है. पटना सहित कई जगहों पर मौसम साफ होता दिख रहा है. प्रेसवार्ता कर मुख्य सचिव ने बताया कि बारिश के कारण जलमग्न इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज हो गए हैं. वायुसेना के दो हेलीकॉप्‍टर फूड पैकेट्स गिरा रहे हैं.