Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
28-Sep-2019 11:32 AM
PATNA : बिहार में भीषण बारिश से तबाही मची हुई है. राजधानी के कई इलाके बारिश की पानी में डूब गए हैं. शहर के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है. ऐसे में आम लोगों का तो छोड़िये कई मंत्रियों के बंगले में बारिश के पानी घुसने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है. मंत्री जी का बंगला तालाब में तब्दील हो गया है.
कृषि मंत्री प्रेम कुमार और एससी और एसीटी कल्याण विभाग के मंत्री डॉ० रमेश ऋषिदेव के आवास में बाढ़ जैसी स्थिति है. शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के आवास में भी जल जमाव हो गया है. पूरा बंगला पानी से भरा हुआ है. ऐसे में तस्वीरें देखकर हर किसी के जेहन में यही सवाल खड़ा होता है कि जब मंत्री जी के घर की ये हालत है तो भला जवाब और कौन देगा. लगातार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. कई इलाके तो ऐसे हैं जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया है. जिलाधिकारी के आदेश पर स्कूल बंद कर दी गई हैं.
कंकड़बाग, एसके पुरी, बहादुरपुर, हार्डिंग रोड और रेलवे स्टेशन स्टेशन के इलाकों में भयावह स्थिति है. ज्यादातर इलाकों में 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है. पाटलिपुत्र, पटेल नगर, किदवई पुरी के इलाकों में 3 फीट से ऊपर पानी जमा हो चुका है.